Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2022
आज हम जानेंगे कि हिन्दू धर्म को हम श्रेष्ठ धर्म क्यों कहते है और इसके धारण करने योग्य गुण कौन से हैं? Watch full video here     हिन्दू धर्म विश्व का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है। इसके 1.2 अरब अनुयायी हैं जो दुनियाभर की जनसंख्या का 15.5-16.7 प्रतिशत है। हिन्दू धर्म ज्ञात सभी धर्मों में सबसे पुराना धर्म है। हिन्दू धर्म के अनुयायी भारत के साथ-साथ दक्षिणी-पश्चिमी एशिया, इंडोनेशिया, कैरिबियाई देशों, उत्तरी अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और अन्य प्रदेशों में भी निवास करते हैं। "हिन्दू" शब्द की उत्पत्ति 550-420 ईसापूर्व "सिन्धु" नदी के नाम पर हुई थी। इसका वास्तविक नाम "सनातन धर्म" है। भारत का एक दूसरा नाम हिन्दुस्तान है जिसका अर्थ है "हिन्दुओं की भूमि"।      हिन्दू धर्म अन्य धर्मों से भिन्न है। इसकी कई अद्वितीय विशेषताएं हैं। कई हिन्दुओं की पवित्र पुस्तकें हमें कई अत्यधिक प्रभावी औषधियों के बारे में बताती हैं जो कई बड़ी समस्याओं के समाधान में बहुत सहायक है। हिन्दू वें हैं जो कठिन परिश्रम अर्थात् 'कर्म' में  विश्वास करते हैं। हिन्दू लोग प्रत्येक सुबह शंख ब